कांगो में जेल पर हमला 930 क़ैदी फ़रार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43526-कांगो_में_जेल_पर_हमला_930_क़ैदी_फ़रार
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पूर्वोत्तर शहर बेनी में एक जेल पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।  इस हमले के बाद कम से कम 930 क़ैदी जेल से भाग गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १२, २०१७ ११:४८ Asia/Kolkata
  • कांगो में जेल पर हमला 930 क़ैदी फ़रार

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पूर्वोत्तर शहर बेनी में एक जेल पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।  इस हमले के बाद कम से कम 930 क़ैदी जेल से भाग गए।

कल हुए इस हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं।  प्रांतीय सरकार ने इस ख़बर की पुष्टि की है।

उत्तरी किवू प्रांत के गवर्नर जूलीयन पलकु ने एक बयान में बताया कि हमलावरों ने हमले में भारी हथियारों का इस्तेमाल किया।  आक्रमणकारियों ने लगभग 8 जेल गार्डों की हत्या कर दी।  उन्होंने बताया कि फ़रार कैदियों की तलाश में सेना और पुलिसकर्मी लग गये हैं। इस समय जेल में मात्र 30 क़ैदी बाक़ी बचे हैं। पलकु ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है लेकिन बेनी में बहुत से स्वयंभू दल सक्रिय हैं।

ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिनों के दौरान कांगो में जेलों पर किया गया यह चौथा हमला है।  उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राजधानी किंशासा की उच्च सुरक्षा वाली जेल पर हुए हमले में लगभग 4000 कैदी भागने में सफल रहे थे।