" सीरिया में हमारी उपस्थिति गैर क़ानूनी! " अमरीकी जनरल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46028-सीरिया_में_हमारी_उपस्थिति_गैर_क़ानूनी!_अमरीकी_जनरल
अमरीका के स्पेशल आप्रेशन्स कमांडर ने कहा है कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति गैर क़ानूनी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१७ २०:४७ Asia/Kolkata

अमरीका के स्पेशल आप्रेशन्स कमांडर ने कहा है कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति गैर क़ानूनी है।

जनरल रेमंड थॉमस ने रविवार को कोलोरेडो राज्य में एक सम्मेलन में कहा कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध है जबकि रूसी सैनिकों की उपस्थिति, सीरियाई सरकार की ओर से मांग किये जाने की वजह से क़ानूनी हो गयी है। 

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियम, सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की राह में रुकावट हैं क्योंकि अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति और हस्तक्षेप, सीरियाई सरकार की सहमति से नहीं है। 

इस अमरीकी कमांडर ने कहा कि रूस को चूंकि सीरिया की सरकार ने अपने देश में सैनिक भेजने का निमंत्रण दिया है इस लिए वह अमरीका की उपस्थिति को चुनौती दे सकता है और मास्को इस कानूनी पहलू को अमरीकी सैनिकों को सीरिया से बाहर निकालने के लिए प्रयोग कर सकता है। 

अमरीका के स्पेशल आप्रेशन्स कमांडर ने कहा कि अमरीका की ओर से युद्धक विमानों और मिसाइलों से सीरियाई सेना के ठिकानों पर हमले से रूस के साथ संपर्क के चैनल खत्म हो सकते हैं और अन्ततः मास्को को इस बात पर मजबूर कर सकते हैं कि वह दाइश के अंत के बाद सीरिया से अमरीका को बाहर निकालने के लिए कानूनी रास्ता अपनाए। (Q.A.)