एक तिहाई से अधिक बांग्लादेश जलमग्न
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48176-एक_तिहाई_से_अधिक_बांग्लादेश_जलमग्न
बाढ़ के कारण हज़ारों लोग बेघर हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१७ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • एक तिहाई से अधिक बांग्लादेश जलमग्न

बाढ़ के कारण हज़ारों लोग बेघर हो चुके हैं।

अभूतपूर्व बाढ़ आ जाने के कारण एक तिहाई से अधिक बांग्लादेश जलमग्न हो गया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में आई बाढ़ के कारण कम से कम 134 लोग हताहत हुए हैं और 57 लाख से अधिक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।

सूत्रों के अनुसार बाढ़ पीड़ितों को तुरंत सहायता की आवश्यकता है और अगर बांग्लादेश की सरकार ने समय पर कार्यवाही नहीं किया तो लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मौसमी वर्षा और बाढ़ के कारण बांग्लादेश, भारत और नेपाल में लोगों को समस्याओं का सामना है और 10 अगस्त से अब तक 1200 लोग हताहत हो चुके हैं।

राहत कर्मी व बचाव दल बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचाने में लगे हुए हैं। MM