अमरीका का ईरान विरोधी षडयंत्र विफल
एक अमरीकी वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ईरान के विरुद्ध ट्रम्प का षडयंत्र पूरी तरह से विफल हो चुका है।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि आईएईए के साथ मिलकर ईरान विरूद्ध आरंभ किये जाने वाले ट्रम्प का षडयंत्र पूरी तरह से विफल हो गया।
राॅबर्ट हंटर ने शनिवार को कहा है कि जेसीपीओए के प्रति ईरान की प्रतिबद्धता पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए की रिपोर्ट और उसके द्वारा ट्रम्प की ओर से ईरान के सैन्य क्षेत्रों के निरीक्षण की मांग को ठुकराए जाने के कारण ट्रम्प सरकार के लिए परेशानियां खड़ी हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प प्रशासन को आईएईए की रिपोर्ट को गंभीरता से लेना चाहिए और अब उसे अपनी अन्तर्राष्ट्रीय साख की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। राॅबर्ट हंटर ने कहा कि ट्रम्प के बहुत कामों के कारण अमरीका की अन्तर्राष्ट्रीय छवि धूमिल हुई है।
ज्ञात रहे कि राॅबर्ट हंटर पहले नाटो में अमरीका के राजदूत थे। हाल ही में अमरीकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने राॅबर्ट हंटर को विदेश मंत्रालय में सलाहकार के पद से हटा दिया है।
उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए की पिछली आठ रिपोर्टों में से एक हरएक में कहा गया है कि ईरान, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहा है और उसने इस संबन्ध में कोई उल्लंघन नहीं किया है।