बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों की गतिविधियों पर पाबंदियां लगा दीं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49331-बांग्लादेश_ने_रोहिंग्या_शरणार्थियों_की_गतिविधियों_पर_पाबंदियां_लगा_दीं
बांग्लादेश ने म्यांमार से सीमा पार कर बांग्लादेश पहुंचने वाले चार लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वह अपना निर्धारित ठिकाना छोड़कर कहीं भी इधर उधर नहीं जा सकेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०१७ ०७:४८ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों की गतिविधियों पर पाबंदियां लगा दीं

बांग्लादेश ने म्यांमार से सीमा पार कर बांग्लादेश पहुंचने वाले चार लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वह अपना निर्धारित ठिकाना छोड़कर कहीं भी इधर उधर नहीं जा सकेंगे।

शनिवार को बांग्लादेश पुलिस ने कहा कि उसने एक आदेश जारी करके कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को वह इलाक़ा और कैम्प छोड़कर इधर उधर जाने की अनुमति नहीं है, जो सरकार ने उनके लिए विशेष किया है।

बांग्लादेश पुलिस के एक प्रवक्ता साहेली फ़िरदौस ने एक बयान जारी करके कहा है कि जब तक वे अपने देश वापस नहीं लौटते उन्हें उस समय तक एक निर्धारित इलाक़े में रहना होगा।

फ़िरदौस का कहना था कि वे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के घरों में नहीं रह सकते और न ही घर किराए पर ले सकते हैं। वे एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए यात्रा नहीं कर सकते और इस संबंध में वाहन चालकों से कहा गया है कि वे उन्हें अपने वाहनों में सवार न करें।

म्यांमार सेना की हिंसा और हालिया हमलों से जान बचाकर 4 लाख 9 हज़ार से अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं। msm