स्वीडन की विदेशमंत्री ने ट्रम्प के बयान की निंदा की
स्वीडन की विदेशमंत्री ने मार्गेट वालस्ट्रोम ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में अमरीकी राष्ट्रपति के ग़ैर कूटनयिक बयान को ग़लती बताया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार स्वीडन की विदेशमंत्री ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक ग़लत भाषण था जो ग़लत समय पर दिया गया।
मार्गेट वालस्ट्रोम ने कहा कि ट्रम्प का ग़लत बयान, संबोधकों के लिए अनुचित था। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन के अपने पहले भाषण में ईरान के परमाणु समझौते के बारे में कहा कि यह आजतक का एक एेसा बुरा व एकपक्षीय समझौता है जिसमें अमरीका उपस्थित था।
अमरीकी राष्ट्रपति के युद्धोन्मादी बयान के कारण चारो ओर उनकी निंदा हो रही है। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादोरो ने कहा कि ट्रम्प अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में नए हिटलर हैं।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता जान करबी ने कहा कि ट्रम्प सहयोग और परस्पर सम्मान के बजाए टकराव और विवाद की बात कर रहे हैं। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा के सलाहकार बेन रोड्ज़ ने कहा कि ट्रम्प ने अमरीका के घटकों को दूर भगा दिया।
इसी मध्य अमरीका के पूर्व परमाणु वार्ताकार रिचर्ड नेफ़्यु ने भी सचेत किया है कि ट्रम्प के भाषण के कारण वाशिंग्टन जेसीपीओए के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त नहीं कर सका। (ak)