अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ायरिंग, 14 मरे
अमरीका में सशस्त्र हमलों के आंकड़ों को दर्ज करने वाले केंद्र ने बताया है कि इस देश के विभिन्न इलाक़ों में हुई फ़ायरिंग में 14 लोग मारे गए हैं।
इस केंद्र ने शनिवार को घोषणा की है कि पिछले 24 घंटों में फ़ायरिंग की 44 घटनाएं हुई हैं जिनमें 14 लोग हताहत और 26 घायल हुए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार फ़ायरिंग की सबसे अधिक घटनाएं पश्चिमी वर्जीनिया, एलिनोए और न्यूजर्सी में हुई हैं। अमरीका में सशस्त्र हमलों के आंकड़ों को दर्ज करने वाले केंद्र ने इसी तरह बताया कि जारी वर्ष के आरंभ से अब तक अमरीका के विभिन्न राज्यों में फ़ायरिंग की 47 हज़ार 395 घटनाएं दर्ज हुई हैं जिनमें 11 हज़ार 844 लोग हताहत और 24 हज़ार से अधिक घायल हुए हैं।
यह रिपोर्ट एेसे समय में सामने आई है जब पिछले हफ़्ते ही अमरीका के लास वेगास शहर में एक व्यक्ति द्वारा म्यूज़िक कंसर्ट पर की गई अंधाधुंध फ़ायरिंग में 60 व्यक्ति हताहत और पांच सौ से अधिक घायल हुए थे। (HN)