आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों के नसंहार का मास्टरमाइंड उमर ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51267-आर्मी_पब्लिक_स्कूल_के_बच्चों_के_नसंहार_का_मास्टरमाइंड_उमर_ढेर
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट तहरीके तालेबान पाकिस्तान का सरग़ना उमर मंसूर उर्फ़ ख़लीफ़ा उर्फ़ उमर नारे, एक ड्रोन हमले में मारा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १८, २०१७ १७:३२ Asia/Kolkata
  • आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों के नसंहार का मास्टरमाइंड उमर ढेर

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट तहरीके तालेबान पाकिस्तान का सरग़ना उमर मंसूर उर्फ़ ख़लीफ़ा उर्फ़ उमर नारे, एक ड्रोन हमले में मारा गया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने पेशावर में सेना पब्लिक स्कूल (एपीएस) के बच्चों का बेरहमी से नसंहार का मास्टराइंड तहरीके तालेबान पाकिस्तान (टीटीपी) का अप्रेशनल हेड और जमातुल अहरार का सरग़ना उमर मंसूर उर्फ़ ख़लीफ़ा मंसूर उर्फ़ नारे के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जुलाई 2016 में अफ़ग़ानिस्तान में एक अमेरिकी हमले में उमर मंसूर के मारे जाने की ख़बर सामने आई थी पर उसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

टीटीपी के प्रवक्ता मुहम्मद ख़ुरासानी ने बुधवार को मीडिया को एक ई-मेल भेजकर इस बात की पुष्टि की है कि तहरीके पाकिस्तान, दर्रे आदम ख़ैल और पेशावर के ख़लीफ़ा उमर मंसूर की एक ड्रोन हमले में मौत हो गई है। टीटीपी के प्रवक्ता ने उमर मंसूर की मौत की पुष्टि के साथ ही नए ख़लीफ़ा के नाम का भी एलान किया है, ख़ुरासानी के अनुसार नए ख़लीफ़ा उस्मान मंसूर बनाए गए हैं।

हालांकि, टीटीपी ने ख़लीफ़ा मंसूर उर्फ़ नारे के मारे जाने की पुष्टि ऐसे समय में की है कि जब पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने कहा था कि हाल ही में पाक-अफ़ग़ान सीमा पर ड्रोन हमले में  जमातुल अहरार का मुख़िया उमर ख़ालिद ख़ुरासानी कथित तौर पर घायल हो गया है।

याद रहे कि 16 दिसंबर 2014 को आतंकवादियों ने पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला किया था, जिसमें 132 बच्चों सहित 144 लोग मारे गए। पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले का आरोप तहरीके तालेबान पाकिस्तान पर लगा था इस हमले का मास्टरमाइंड टीटीपी का सरग़ना उमर मंसूर उर्फ़ ख़लीफ़ा मंसूर था। (RZ)