शिंजोआबे के दल को मिली अभूतपूर्व विजय
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51395-शिंजोआबे_के_दल_को_मिली_अभूतपूर्व_विजय
जापान में हुए आम चुनावों में शिंजोआबे की पार्टी को विजय हासिल हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१७ ०९:०५ Asia/Kolkata
  • शिंजोआबे के दल को मिली अभूतपूर्व विजय

जापान में हुए आम चुनावों में शिंजोआबे की पार्टी को विजय हासिल हुई है।

तनसनीम न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री शिंजोआबे की पार्टी लिबरल डिमोक्रैटिक पार्टी को आम चुनाव में बहुत मिला है।  जापान में होने वाले 48वें चुनाव में एलडीपी ने 312 सीटें हालिस की हैं।  जापान के हाउस आफ रप्रेज़ेटेटिव संख्या 465 है जिसमें शिंजोआबे की पार्टी एलडीपी को 312 सीटें मिली हैं।  इस हिसाब से एलडीपी ने लगभग दो तिहाई बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज की है।  इस अभूतपूर्व विजय के बाद शिंजोआबे, जापान में सबसे लंबे समय तक रहने वाल प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि जापान में रविवार को स्थानीय समय के अनुसार प्रातः सात बजे मतदान आरंभ हुआ था जो रात आठ बजे तक चला।  जापानी जनता ने तूफान और भीषण वर्षा के बीच मतदान में भाग लिया।  बताया जा रहा है कि चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।