आठ लाख रोहिंग्या मुसलमान बहुत दयनीय स्थिति मेः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51798-आठ_लाख_रोहिंग्या_मुसलमान_बहुत_दयनीय_स्थिति_मेः_राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने घोषणा की है कि इस समय रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी, बहुत ही दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०४, २०१७ १६:२३ Asia/Kolkata
  • आठ लाख रोहिंग्या मुसलमान बहुत दयनीय स्थिति मेः राष्ट्रसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने घोषणा की है कि इस समय रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी, बहुत ही दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के अनुसार आठ लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान वर्तमान समय में सबसे अधिक संकटपूर्ण परिस्थतियों में रह रहे हैं।  फिलिप्पो ग्रैंडी के अनुसार हमने विश्व के बहुत से संकटों को निकट से देखा है किंतु इस समय रोहिंग्या मुसलमान जिन परिस्थितियों में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं।

राष्ट्रसंघ का कहना है कि म्यांमार से भागकर बांग्लादेश जाने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के बच्चों में कपोषण इतना अधिक बढ़ चुका है कि शिविरों में रहने वाले साढ़े सात प्रतिशत बच्चे किसी भी समय काल के गाल में समा जाएंगे।  यूनीसेफ के प्रवक्ता का कहना है कि कुपोषणा का शिकार रोहिंग्या बच्चों की हालत देखकर बहुत दुख होता है।