पुतीन और क़तर नरेश की मध्यपूर्व के हालात पर टेलीफ़ोनी वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52423-पुतीन_और_क़तर_नरेश_की_मध्यपूर्व_के_हालात_पर_टेलीफ़ोनी_वार्ता
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और क़तर नरेश शैख़ तमीम बिन हमद आले सानी ने सोमवार की रात टेलीफ़ोनी वार्ता में मध्यपूर्व के हालिया परिवर्तनों पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०१७ ०७:५२ Asia/Kolkata
  • पुतीन और क़तर नरेश की मध्यपूर्व के हालात पर टेलीफ़ोनी वार्ता

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और क़तर नरेश शैख़ तमीम बिन हमद आले सानी ने सोमवार की रात टेलीफ़ोनी वार्ता में मध्यपूर्व के हालिया परिवर्तनों पर विचार विमर्श किया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार क्रेमलिन हाऊस ने एक बयान में कहा कि इस टेलीफ़ोनी वार्ता में क़तर संकट और सीरिया की स्थिति सहित क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

इस बयान में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने इस वार्ता में क़तर नरेश को रूस, ईरान और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों की आगामी बैठक का प्रबंधक क़रार दिया। 

सीरिया में संघर्ष विराम की गैरेंटी वाले देशों के रूप में ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक 22 नवंबर को रूस के शहर सूची में आयोजित होगी जिसमें आस्ताना वार्ता प्रक्रिया सहित सीरिया के वर्तमान हालात पर चर्चा की जाएगी।

अब तक क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में 7 चरणों की उच्चस्तरीय वार्ता हो चुकी है जिसमें सीरिया सरकार के प्रतिनिधि मंडलों, संघर्ष विराम स्वीकार करने वाले सीरिया सरकार के विरोधी प्रतिनिधि मंडलों और सीरिया में शांति के रक्षकों के रूप में ईरान, रूस और तुर्की के प्रतिनिधि मंडल भाग ले चुके हैं।

इन वार्ताओं का परिणाम सीरिया में तनाव रहित क्षेत्र बनाने के रूप में सामने आया है। (AK)