ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर आत्माघाती हमले की साज़िश नाकाम, 2 लोग गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53463-ब्रिटिश_प्रधानमंत्री_पर_आत्माघाती_हमले_की_साज़िश_नाकाम_2_लोग_गिरफ़्तार
ब्रिटेन की पुलिस ने आतंकवादी साज़िशों के सिलसिले में दो युवाओं को गिरफ़्तार करके इस देश की प्रधानमंत्री पर होने वाले आत्माघती हमले की साज़िश को नाकाम बना दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१७ १५:५४ Asia/Kolkata
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर आत्माघाती हमले की साज़िश नाकाम, 2 लोग गिरफ़्तार

ब्रिटेन की पुलिस ने आतंकवादी साज़िशों के सिलसिले में दो युवाओं को गिरफ़्तार करके इस देश की प्रधानमंत्री पर होने वाले आत्माघती हमले की साज़िश को नाकाम बना दिया है।

ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे के ख़िलाफ़ आत्मघाती हमले की साज़िश रची गई थी  जिसको स्कॉटलैंड, वेस्ट मिडलैंड पुलिस और एमआई-5 ने विफल बनाते हुए दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।

ब्रिटिश पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि साज़िशकर्ता लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट पर स्थित ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा में के सरकारी निवास के बाहर विस्फोटक डिवाइस आईईडी का उपयोग करके ब्रिटिश प्रधानमंत्री की हत्या की योजना बना रहे थे।

उल्लेखनीय है कि ख़ुफ़िया जानकारी के बाद स्कॉटलैंड यार्ड, एमआई-5 और वेस्ट मिडलैंड पुलिस, कई हफ्तों से इस पर नज़र रखे हुए थी और जांच आरंभ कर दी थी।

इससे पहले, श्रीमती टेरीज़ा मे के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले साल ब्रिट्रेन की सुरक्षा एजेंसियों ने इस तरह के 9 षड्यंत्रों को विफल बनाया था। (RZ)