ट्यूनीशिया सहित कई देशों में अमरीकी राजदूत विदेशमंत्रालय में तलब
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53567-ट्यूनीशिया_सहित_कई_देशों_में_अमरीकी_राजदूत_विदेशमंत्रालय_में_तलब
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बैतुल मुक़द्दस के विरुद्ध दिए गये हालिया बयान के बाद इराक़ और ट्यूनीशिया सहित कई इस्लामी देशों के विदेशमंत्रालय ने अमरीकी राजदूत को तलब करके अपना विरोध दर्ज कराया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec ०८, २०१७ १७:०९ Asia/Kolkata
  • ट्यूनीशिया सहित कई देशों में अमरीकी राजदूत विदेशमंत्रालय में तलब

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बैतुल मुक़द्दस के विरुद्ध दिए गये हालिया बयान के बाद इराक़ और ट्यूनीशिया सहित कई इस्लामी देशों के विदेशमंत्रालय ने अमरीकी राजदूत को तलब करके अपना विरोध दर्ज कराया है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ट्यूनीशिया की सरकार ने शुक्रवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बयान पर आपत्ति जताते हुए अमरीकी राजदूत को विदेशमंत्रालय में तलब किया और उन्हें आपत्ति पत्र सौंपा। 

ट्यूनीशिया के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी क़रार देने के ट्रम्प के फ़ैसले का विरोध करते हुए कहा कि ट्रम्प का यह फ़ैसला, बैतुल मक़द्दस की क़ानूनी और एेतिहासिक हैसियत पर हमला और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

इसी प्रकार इराक़ के विदेशमंत्रालय ने भी बग़दाद में तैनात अमरीकी राजदूत को तलब करके ट्रम्प के फ़ैसले का विरोध किया और कहा कि बैतुल मुक़द्दस समस्त मुसलमानों और फ़िलिस्तीनियों का है। ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक बयान में बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करते हुए अपने दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। 

अमरीकी राष्ट्रपति के इस फ़ैसले की चौतरफ़ा निंदा हो रही है और लगभग सभी मुस्लिम और अरब देशों में प्रदर्शनों का क्रम जारी है।  (AK)