हिंसक प्रदर्शनों के दौरान, ट्यूनीशिया में 200 लोग गिरफ़्तार, दर्जनों घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55637-हिंसक_प्रदर्शनों_के_दौरान_ट्यूनीशिया_में_200_लोग_गिरफ़्तार_दर्जनों_घायल
ट्यूनीशिया का कहना है कि मंहगाई के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन करने वाले क़रीब 200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १०, २०१८ २०:०८ Asia/Kolkata
  • हिंसक प्रदर्शनों के दौरान, ट्यूनीशिया में 200 लोग गिरफ़्तार, दर्जनों घायल

ट्यूनीशिया का कहना है कि मंहगाई के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन करने वाले क़रीब 200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ख़लीफ़ा शीबानी का कहना है कि हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 50 पुलिस अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।

शीबानी का कहना था कि हिंसक प्रदर्शनों के दूसरे दिन रात में क़ानून व्यवस्था को भंग करने के आरोप में 206 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजधानी ट्यूनिस के उपनगरीय इलाक़ों में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाया और दुकानों को लूट लिया।

मंगलवार की रात को राजधानी ट्यूनिस समेत विभिन्न शहरों में पुलिस और सेना को तैनात किया गया था।

पश्चिमी ट्यूनिस में मंगलवार की रात को एक दिन पहले प्रदर्शनों के दौरान मरने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की शव यात्रा में हज़ारों युवाओं ने भाग लिया था। msm