लंदन, बहरैनी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन, लोकतंत्र की बहाली की मांग
ब्रिटेन में सक्रिय राजनैतिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार समर्थकों ने लंदन में बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार की दमनात्मक कार्यवाहियों के विरुद्ध प्रदर्शन किए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में क्रांति और प्रतिरोध की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर लंदन में किए जाने वाले इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम और बहरैन में शहीद होने वाले बहरैनी मुसलमानों के चित्र अपने हाथों में उठा रखे थे और वह बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शनकारी अपने हाथ में ऐसे बैनर भी उठाए हुए थे जिन पर बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार के अपराधों से घृणा और बहरैन से अतिग्रहणकारी सऊदी अरब के अवैध क़ब्ज़े की समाप्ति की मांग में नारे लिखे हुए थे।
ज्ञात रहे कि बहरेन में 14 फ़रवरी 2011 से क्रांतिकारी आंदोलन जारी है। इस देश की जनता अपने देश में न्याय और लोकतंत्र की स्थापना की मांग कर रही है। (AK)