ब्रिटेन में मस्जिद के बाहर कार सवार का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61962-ब्रिटेन_में_मस्जिद_के_बाहर_कार_सवार_का_हमला
ब्रिटेन में एक मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति ने लोगों पर कार चढ़ा दी जिसके कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१८ १६:२० Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन में मस्जिद के बाहर कार सवार का हमला

ब्रिटेन में एक मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति ने लोगों पर कार चढ़ा दी जिसके कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मेहर समाचार एजेंसी ने सूचना दी है कि ब्रिटेन में मस्जिद के बाहर एक कार सवार व्यक्ति ने मस्जिद से निकल रहे नमाज़ियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, इस हमले में कार के सामने आए दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ ब्रिटेन के बर्मिंघम सिटी में स्थित एक मस्जिद के बाहर खड़े दो युवाओं पर, जिनकी आयु 20 से 22 वर्ष की थी एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी। कार से टकराने के कारण दोनों युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति फ़रार हो गया है जिसको ब्रिटेन की पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।

ब्रिटेन की पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है, लेकिन अभी इस घटना को आतंकी हमला कहना जल्दबाज़ी होगी। संदिग्ध हमलावर की खोज की जा रही है और साथ ही उस इलाक़े में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिटेन में आए दिन ऐसी घटनाएं अंजाम दी जा रही हैं। ब्रिटेन की आम जनता का मानना है कि इस तरह की घटनाएं जानबूझ कर मुसलमानों में आतंक और भय फैलाने के लिए की जा रहीं हैं। (RZ)