फ्रांस के राष्ट्रपति का तोहफ़ा व्हाइट से ग़ायब हो गया
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को एक पौधा तोहफ़े में दिया था, जिसे व्हाइट हाउस के बग़ीचे में लगाया गया था, लेकिन यह उपहार अब व्हाइट हाउस के बग़ीचे से ग़ायब हो गया है।
मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को एक पौधा उपहार स्वरूप उन्हें दिया था। जिस पौधे को व्हाइट के साउथ लॉन में 23 अप्रैल को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने लगाया था, लेकिन यह उपहार अब व्हाइट हाउस के बग़ीचे से ग़ायब हो गया है।
उल्लेखनीय है कि “यूरोपियन सेसिल ओक” का यह पेड़ साढ़े चार फ़ीट लंबा होता है और इसका अस्तित्व पांच से दस साल तक रहता है, प्रथम विश्व युद्ध के “बेलेउ वुड्स” नामक उस स्थान से यह पेड़ लाया गया है, जहां दो हज़ार से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने जब यह उपहार ट्रम्प को दिया था तो कहा था कि यह "पेड़ हमे उन चीज़ों की याद दिलाएगा जो हमे जोड़े हुए है, लेकिन व्हाइट हाउस गार्डन से केवल चार दिन बाद ही इमैनुएल मैक्रॉन का दिया हुआ यह अनमोल तोहफ़ा ग़ायब हो गया। (RZ)