अमरीकी स्कूल में फिर गोलीबारी, हताहतों में अधिकांश छात्र
https://parstoday.ir/hi/news/world-i63270-अमरीकी_स्कूल_में_फिर_गोलीबारी_हताहतों_में_अधिकांश_छात्र
अमरीका के ह्यूस्टन नगर के एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०१८ ०७:०६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी स्कूल में फिर गोलीबारी, हताहतों में अधिकांश छात्र

अमरीका के ह्यूस्टन नगर के एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

सीबीएस टीवी चैनेल के अनुसार अमरीका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन नगर के निकट एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की सूचना है।  मरने वालों में अधिकतर स्कूली छात्र हैं।  प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि गोली चलाने वाला 17 साल का एक छात्र था।  पुलिस का कहना है कि जिस स्कूल में गोलीबारी की गई उस स्कूल के भीतर और इर्दगिर्द से विस्फोटक पदार्थ मिला है।

इससे पहले फ़्लोरिडा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए थे।  बहुत से लोगों का कहना है कि अमरीका में गोलीबारी की घटनाएं अब एक आम सी बात होती जा रही हैं।  अमरीका में प्रतिवर्ष हज़ारों लोग गोलीबारी की घटनाओं में जाते हैं।

अमरीकी कांग्रेस और वहां की सरकार में हथियार बनाने वाली लाॅबी के प्रभाव के कारण हथियारों पर प्रतिबंध के लिए मानवाधिकार संस्थाओं की मांगें दम तोड़ जाती हैं।