अमेरिकी हमले में 500 आम नागरिक मारे गयेः पेंटागॉन
डोनाल्ड ट्रम्प की वाइट हाउस में मौजूदगी के दौरान दूसरे देशों में अमेरिका की सैनिक कार्यवाहियों में लगभग 500 आम नागरिक मारे गये हैं।
अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागॉन ने स्वीकार किया है कि वर्ष 2017 में इस देश के सैनिक हमलों में दूसरे देशों में लगभग 500 आम नागरिक मारे गये।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागॉन ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचना दी है कि डोनाल्ड ट्रम्प की वाइट हाउस में मौजूदगी के दौरान दूसरे देशों में अमेरिका की सैनिक कार्यवाहियों में लगभग 500 आम नागरिक मारे गये हैं।
अमेरिकी दावे के अनुसार यमन और अफगानिस्तान में तालेबान, अलकायदा और उनसे संबंधित गुटों के खिलाफ हमलों में ये लोग मारे गये। इस रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले आम नागरिकों की संख्या अधिक हो सकती है।
इसी प्रकार इस रिपोर्ट में घोषणा की गयी है कि सोमालिया या लीबिया में अमेरिकी हमलों में मारे जाने वाले आम नागरिकों की सही संख्या के बारे में अमेरिका के पास जानकारी नहीं है।
जबसे डॉनल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तब से आतंकवाद से मुकाबले के बहाने इराक, सीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, यमन और सोमालिया में अमेरिकी हमलों में वृद्धि हुई है। MM