अफ़ग़ानिस्तान में 4 अमेरिकी सैनिक हताहत व घायल
अफ़ग़ानिस्तान के अरूज़गान प्रांत के तीनकोर्ट नामक हवाई अड्डे पर हुई फ़ायरिंग में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नेटो ने एक बयान जारी करके बताया है कि तीनकोर्ट एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी सैनिक के मारे जाने और तीन अन्य के घायल होने की सूचना है। नेटो के बयान में आया है कि मारे और गए हुए अमेरिकी सैनिकों को उनके ही सहयोगियों ने मारा और घायल किया है। इस फ़ायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और न ही फ़ायरिंग करने वाले हमलावरों की पहचान हो सकी है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले, अफ़ग़ानिस्तान के लूगर प्रांत के “पुल आलम” क्षेत्र में तालेबान के एक आत्मघाती हमलावर ने अमेरिकी सैन्य काफ़िले को निशाना बनाते हुए विस्फोटक पदार्थ से भरी हुई कार में धमाका करके ख़ुद के साथ 5 अमेरिकी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। (RZ)