जर्मनी विपक्ष ने किया रद्द ट्रम्प का प्रस्ताव
जर्मनी के विपक्ष ने अमरीकी राष्ट्रपति के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।
जर्मनी के सोशल डेमोक्रेट दल के महासचिव ने टम्प की ओर से जर्मनी के सैन्य बजट में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा है कि मर्केल को ट्रम्प की बात के सामने झुकना नहीं चाहिए।
एक अन्य जर्मन नेता यूहान्स काहेर्स ने कहा है कि ट्रम्प के सामने सिर झुकाने के मुक़ाबले में हमें अपनी स्पष्ट नीति की घोषणा करनी चाहिए। जर्मनी के विदेश उपमंत्री का भी कहना है कि हमें ट्रम्प के प्रस्ताव के सामने नतमस्तक नहीं होना चाहिए। एंगला मर्केल के प्रतिद्दवी मार्टिन शूल्तज़ ने कहा है कि ट्रम्प की मांग का हमें डटकर विरोध करना चाहिए।
ज्ञात रहे कि ब्रस्लज़ में नेटो की शिखर बैठक में अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने जर्मनी से मांग की थी कि वह अपने सैन्य बजट में बढ़ोत्तरी करे जिसका जर्मनी में कड़ा विरोध किया जा रहा है।