अर्दोग़ान ने दी अमरीका को धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66701-अर्दोग़ान_ने_दी_अमरीका_को_धमकी
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने अमरीका को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें युद्धक विमान एफ़-35 न दिये गए तो वे क़ानूनी रास्ता अपनाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१८ १२:३४ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान ने दी अमरीका को धमकी

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने अमरीका को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें युद्धक विमान एफ़-35 न दिये गए तो वे क़ानूनी रास्ता अपनाएंगे।

अर्दोग़ान का कहना है कि ट्रम्प सरकार ने यदि एफ़-35 विमान उसे नहीं दिये तो वे अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में अमरीका की शिकायत करेंगे।

अर्दोग़ान ने अमरीका को खुली हुई धमकी देते हुए कहा है कि अमरीका ने यदि अपना वादा पूरा नहीं किया तो वे अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का रुख़ करेंगे।  उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने इससे पहले कहा था कि अमरीकी पादरी को स्वतंत्र न करने की स्थिति में तुर्की के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए जाएंगे लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति को पता होना चाहिए कि तुर्की कभी भी अपनी नीति से पीछे नहीं हटेगा।

अर्दोग़ान ने कहा कि वे हमें एफ-35 युद्धक विमान न देने की भी धमकी दे रहे हैं किंतु सबको यह जान लेना चाहिए कि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय नामक एक संस्था भी है पहले हम वहां जाएंगे।  तुर्की के राष्ट्रपति का कहना था कि वैसे हमारे पास कुछ और विकल्प भी हैं।

अर्दोग़ान ने कहा कि मेरे हिसाब से यह एक मनोवैज्ञानिक युद्ध है और हम प्रतिबंधों से डरने वाले नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि अमरीका को यह समझ लेना चाहिए कि एेसी स्थिति में उसे एक शक्तिशाली साथी से हाथ धोना पड़ सकता है।  अर्दोग़ान का कहना था कि पादरी के मामले में कोई भी सौदेबाज़ी नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति ने हाल ही में तुर्की को प्रतिबंधों की धमकी दी है।  विशेष बात यह है कि अमरीका के एक पादरी तुर्की में आतंकवाद के आरोप में जेल में थे जिनपर मुक़द्दमा चल रहा है उन्हें 21 महीने जेल में गुज़ाने के बाद आज़ाद करके नज़रबंद कर दिया गया है।  ट्रम्प का कहना है कि इस पादरी को तत्काल वापस किया जाए अन्यथा तुर्की को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।