डोनल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया क्यों ले रही हैं तलाक़?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67395-डोनल्ड_ट्रम्प_की_पत्नी_मेलानिया_क्यों_ले_रही_हैं_तलाक़
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बारे में हर दिन कोई न कोई सेक्स स्कैंडल का रहस्योद्घाटन हो रहा है, जिसके बाद उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने उनसे तलाक़ लेने का फ़ैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१८ १४:२९ Asia/Kolkata
  • डोनल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया क्यों ले रही हैं तलाक़?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बारे में हर दिन कोई न कोई सेक्स स्कैंडल का रहस्योद्घाटन हो रहा है, जिसके बाद उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने उनसे तलाक़ लेने का फ़ैसला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की पूर्व सलाहकार ओमारोसा मनीगौलट न्यूमैन ने ट्रम्प पर एक ऐसा आरोप लगाया है कि जिसके बाद पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है, न्यूमैन ने कहा है कि ट्रम्प ने देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प को व्हाइट हाउस में बंधक बना रखा है और उनको धमकी दी है कि अगर तलाक़ लिया तो देश से निकाल देंगे।

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी अमारोसा मनीगौलट न्यूमैन ने अपनी पुस्तक हिन्जेड में इस बात का रहस्योद्घाटन करते हुए लिखा है कि व्हाइट हाउस में इस समय मेलानिया का जीवन ख़तरे में है और वह वहां बंधकों जैसी स्थिति में हैं। उन्होंने कहा है कि मेलानिया डोनल्ड ट्रम्प से तलाक़ लेना चाहती हैं लेकिन ट्रम्प ने उन्हें धमकी दे रखी है कि अगर मेलानिया ने ऐसा करने का सोचा भी तो फिर अमेरिका में मेलानिया के लिए कोई जगह नहीं होगी। अमारोसा ने अपनी किताब में यह भी दावा किया है कि जिस दिन डोनल्ड ट्रम्प का अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यकाल समाप्त होगा उसी दिन वे उनसे तलाक़ ले लेंगी। (RZ)