ट्रम्प की शरणार्थी नीति के विरुद्ध वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68286-ट्रम्प_की_शरणार्थी_नीति_के_विरुद्ध_वाइट_हाउस_के_बाहर_प्रदर्शन
शरणार्थियों के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की नीतियों के विरोध में वाइट हाउस के बारह विरोध प्रदर्शन किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१८ ११:२४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की शरणार्थी नीति के विरुद्ध वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

शरणार्थियों के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की नीतियों के विरोध में वाइट हाउस के बारह विरोध प्रदर्शन किया गया।

वाइट हाउस के बाहर सैकड़ों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सन 2019 में शरणार्थियों के बारे में ट्रम्प की नीतियों का जमकर विरोध किया।  ट्रम्प ने सन 2019 में अमरीका आकर शरण लेने वाले शरणार्थियों की संख्या को घटाने का एलान किया है।

अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियों ने कहा है कि अगले साल केवल तीस हज़ार लोगों को ही अमरीका में शरण दी जाएगी।  हालिया दशकों मे अमरीका की ओर से घोषित शरणार्थियों की यह सबसे कम संख्या है।  पोम्पियों ने कहा कि हमने अगले साल केवल तीस हज़ार पलायनकर्ताओं को अमरीका में आने की अनुमति देना का निर्णय किया है जबकि पिछले साल यह संख्या 45000 थी।  शरणार्थियों के बारे में ट्रम्प प्रशासन के निर्णय की इससे पहले भी कई बार आलोचना हो चुकी है।  एक डेमोक्रेटिक सेनेटर बाॅब मेनिडेक्स ने इसे अत्याचारपूर्ण नीति बताया है।