मध्यपूर्व पर चढाई अमरीका की एेतिहासिक ग़लतीः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68315-मध्यपूर्व_पर_चढाई_अमरीका_की_एेतिहासिक_ग़लतीः_ट्रम्प
ट्रम्प ने कहा है कि मध्यपूर्व पर चढ़ाई, अमरीकी इतिहास की सबसे बड़ी ग़लती थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१८ १४:२८ Asia/Kolkata
  • मध्यपूर्व पर चढाई अमरीका की एेतिहासिक ग़लतीः ट्रम्प

ट्रम्प ने कहा है कि मध्यपूर्व पर चढ़ाई, अमरीकी इतिहास की सबसे बड़ी ग़लती थी।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मध्यपूर्व में अमरीका का हस्तक्षेप उनके देश की सबसे बड़ी एेतिहासिक ग़लती थी।  उन्होंने कहा कि इसकी पूरी ज़िम्मेदारी भूतपूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्लू बुश पर आती है।  ट्रम्प का कहना था कि मध्यपूर्व पर चढ़ाई करके बुश ने बहुत बड़ी एतिहासिक ग़लती की  इसके बाद ट्रम्प ने कहा कि बराक ओबामा के शासनकाल में मध्यपूर्व से अमरीकी सैनिकों की वापसी, अमरीका की दूसरी सबसे बड़ी ग़लती थी।

ट्रम्प ने कहा कि मध्यपूर्व में हस्तक्षेप के कारण अमरीका को सात हज़ार अरब डाॅलर ख़र्च करने पड़े थे जबकि लाखों की संख्या में लोग मारे गए।  इसी बीच अमरीका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में किये गए शोध से पता चलता है कि इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान युद्ध तथा पाकिस्तान और सीरिया में सैन्य कार्यवाहियों में अमरीका को साढ़े पांच हज़ार अरब डाॅलर से अधिक का ख़र्च करना पड़ा।

ज्ञात रहे कि डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से आलोचना एेसी स्थिति में की जा रही है कि जब वे आए दिन इराक़, सीरिया, अफ़ग़ानिस्तान और उत्तरी कोरिया पर हमला करने की बात करते रहते हैं।