ट्रम्प अरब देशों को धमकाना छोड़ देंः अरबरादेई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68367-ट्रम्प_अरब_देशों_को_धमकाना_छोड़_देंः_अरबरादेई
आईएईए के पूर्व महानिदेशक मुहम्मद अलबरादेई ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति को चाहिए कि वह अरब देशों को डराना और धमकाना छोड़े दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१८ ०५:४९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प अरब देशों को धमकाना छोड़ देंः अरबरादेई

आईएईए के पूर्व महानिदेशक मुहम्मद अलबरादेई ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति को चाहिए कि वह अरब देशों को डराना और धमकाना छोड़े दे।

मिस्र के इस विख्यात राजनेता तथा आईएईए पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया है कि बड़े खेद की बात है कि डोनाल्ड ट्रम्प अब भी अरब देशों को धमका रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ट्रम्प यह काम, अमरीका की ओर से अरब देशों के समर्थन की आड़ में कर रहे हैं।  अलबरादेई का कहना था कि ट्रम्प की इच्छा यह है कि अरब देश उनकी हां में हां मिलाएं।

उन्होंने कहा कि ट्रम्प की ओर से किये जा रहे अपमान के कारण संभवतः निकट भविष्य में वैश्विक प्रतिक्रिया सामने आए।  ट्रम्प ने हाल ही में अरब देशों से मांग की है कि वे तेल के मूल्यों मे वृद्धि करे।  उन्होंने कहा कि ओपेक को बहुत ही जल्दी तेल के मूल्यों में वृद्धि करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्रम्प कह चुके हैं कि अमरीका, मध्यपूर्व के अरब देशों का समर्थन करता है और यह देश अमरीकी सहायता के बिना थोड़ी सी देर भी सुरक्षित नहीं हैं।