ट्रम्प दिन में भी सपना देखने लगे!!!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68519-ट्रम्प_दिन_में_भी_सपना_देखने_लगे!!!
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान वार्ता की मेज़ पर वापस आएगा और नया समझौता भी तय पाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०१८ १९:१५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प दिन में भी सपना देखने लगे!!!

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान वार्ता की मेज़ पर वापस आएगा और नया समझौता भी तय पाएगा।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने न्यूयार्क में एक प्रेस कांफ़्रेंस में एक बार फिर दावा किया है कि ईरान के साथ तय पाने वाला परमाणु समझौता एक बदतरीन समझौता है।

ट्रम्प ने यह दावा ऐसी स्थिति में किया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की होने वाली बैठक में इस परिषद के 14 सदस्य देशों ने परमाणु समझौते का भरपूर समर्थन करते हुए इसे जारी रखे जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों पर पश्चिमी देशों के समर्थन की आशा के साथ धमकीपूर्ण लहजे में कहा कि कंपनियों को ईरान के साथ व्यापार या अमरीका के साथ व्यापार में से किसी एक का चयन करना होगा।

उन्होंने यह धमकीपूर्ण लहजा ऐसी स्थिति में अपनाया कि यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने बुधवार को न्यूयार्क में कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ व्यापार में सुविधाएं प्रदान करने के लिए यूरोपीय संघ की योजना पर नवम्बर में ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों के दूसरे चरण के आरंभ से पहले क्रियान्वयन शुरु हो जाएगा।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अपनी प्रेस कांफ़्रेंस में उत्तरी कोरिया का भी उल्लेख किया और कहा कि उत्तरी कोरिया को परमाणु हथियारों से निहत्था करने के संबंध में वह कोई समय सीमा निर्धारित नहीं करना चाहते और इस बात का कोई महत्व नहीं है कि यह काम दो, तीन या पांच साल में अंजाम पाए।

ट्रम्प ने दावा किया कि अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में यदि वह सफल न होते तो उत्तरी कोरिया के साथ युद्ध हो जाता और लाखों लोग मारे जाते। (AK)