अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिक मानसिक रूप से हुए बीमार
विदेशों में अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिक जहां सख्त मानसिक तनाव का शिकार होते थे लेकिन अब वे लगातार युद्ध के कारण मानसिक रोगी हो रहे हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ में तैनात मानसिक बीमारी से ग्रस्त अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 10 वर्षों में मानसिक रोगों से पीड़ित अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिकों की संख्या में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ब्रिटेन के एक शोध केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक़ 17 प्रतिशत ब्रिटिश सैनिक जिन्होंने युद्ध में भाग लिया है, मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं।
किंग्स कॉलेज लंदन में हुए शोध में 9 हज़ार सैनिकों ने भाग लिया था। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में मानसिक तौर पर बिमार होने वाले सैनिकों में अधिक वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार युद्ध में शामिल सैनिकों में अवसाद और अन्य आम मानसिक बीमारियों में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है कि इधर कई वर्षों के दौरान कई अमेरिकी सैनिकों ने लगातार युद्ध में भाग लेने के कारण या तो सेना से निकलने के लिए आवेदन दिया है और या उन्होंने आत्महत्या कर ली है। (RZ)