सामने आए खाशुक़जी के हत्यारों के चित्र
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69162-सामने_आए_खाशुक़जी_के_हत्यारों_के_चित्र
तुर्की के समाचारपत्र "सबाह" ने इस्तांबूल में सऊदी दूतावास में मारे गए सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या के चित्र प्रसारित किये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१८ १४:५५ Asia/Kolkata
  • सामने आए खाशुक़जी के हत्यारों के चित्र

तुर्की के समाचारपत्र "सबाह" ने इस्तांबूल में सऊदी दूतावास में मारे गए सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या के चित्र प्रसारित किये हैं।

इस समाचारपत्र ने सऊदी अरब की उस टीम के फोटो प्रकाशित किये हैं जिसने खाशुक़जी की हत्या की थी।  तुर्की के सबाह समाचारपत्र ने लिखा है कि देश के सुरक्षाबलों ने उस टीम के चित्र प्रकाशित किये हैं जो एक अक्तूबर 2018 को इसतांबूल में सऊदी अरब के काउन्सलेट में दाख़िल हुए थे।  यह टीम अगले दिन अर्थात 3 अक्तूबर को हवाई जहाज़ से इस्तांबूल से रियाज़ चली गई।

सबाह समाचारपत्र के अनुसार इस सऊदी टीम के वे दो सदस्य जो ख़ाशुक़जी की हत्या के प्रमुख संदिग्ध हैं, विशेष विमान से पहली अक्तूबर 2018 को स्थानीय समय के अनुसार 16 बजकर चौदह मिनट पर इस्तांबूल पहुंचे थे जिनके नाम हैं, "मंसूर अबूहुसैन" तथा "नाएफ़ अलउरैफ़ी"।  बाद में तीन अन्य लोग भी विशेष विमान से दो अक्तूबर 2018 को स्थानीय समय के अनुसार एक बजकर बावन मिनट पर इस्तांबूल के हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।  इसी संदर्भ में सबाह समाचारपत्र ने कल सऊदी अरब के उस अधिकारी का चित्र भी प्रकाशित किया था जिसको कुछ संचार माध्यमों ने जमाल खाशुक़जी की हत्या का प्रमुख संदिग्ध बताया है।  उसका नाम है "माहिर अब्दुल अज़ीज़"।  

जमाल खाशुक़जी, सऊदी पत्रकार थे जो सऊदी सरकार विशेषकर इस देश के युवराज मुहम्मद बिल सलमान की नीतियों के प्रबल आलोचक थे।  खाशुक़जी, सऊदी सरकार की ब्लैक लिस्ट में शामिल थे और सरकार के डर के कारण सऊदी अरब के बाहर जीवन व्यतीत कर रहे थे।