जमाल ख़ाशुक़जी की मौत की पुष्टि कष्टप्रद हैः संयुक्त राष्ट्र महासचिव
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69188-जमाल_ख़ाशुक़जी_की_मौत_की_पुष्टि_कष्टप्रद_हैः_संयुक्त_राष्ट्र_महासचिव
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वरिष्ठ सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या की पुष्टि को पीड़ादायक बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०१८ १४:५१ Asia/Kolkata
  • जमाल ख़ाशुक़जी की मौत की पुष्टि कष्टप्रद हैः संयुक्त राष्ट्र महासचिव

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वरिष्ठ सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या की पुष्टि को पीड़ादायक बताया है।

तसनीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तुर्की स्थित सऊदी अरब के दूतावास में वरिष्ठ सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की निर्मम हत्या की पुष्टि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह एक वरिष्ठ पत्रकार की किसी देश के दूतावास में हत्या किया जाना बहुत ही कष्टप्रद है। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि इस हत्या की पारदर्शीता के साथ जांच होगी और दोषियों को उनके किए की सज़ा मिलेगी।

ज्ञात रहे कि जमाल ख़ाशुक़जी, सऊदी अरब के वरिष्ठ पत्रकार थे जो सऊदी सरकार विशेषकर इस देश के युवराज मोहम्मद बिन सलमान की नीतियों के प्रबल आलोचक थे। ख़ाशुक़जी, सऊदी सरकार की ब्लैक लिस्ट में शामिल थे और सरकार के डर के कारण सऊदी अरब के बाहर जीवन व्यतीत कर रहे थे। 2 अक्तूबर 2018 को जमाल ख़ाशुक़जी उस समय लापता हो गये थे जब वह तुर्की के शहर इस्तांबूल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में प्रविष्ट हुए किन्तु वापस नहीं आए। (RZ)