इमरान खान दूसरी बार सऊदी अरब की यात्रा पर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69211-इमरान_खान_दूसरी_बार_सऊदी_अरब_की_यात्रा_पर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान शीघ्र ही सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०१८ १३:५६ Asia/Kolkata
  • इमरान खान दूसरी बार सऊदी अरब की यात्रा पर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान शीघ्र ही सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने एलान किया है कि देश के प्रधानमंत्री इमरान  ख़ान निकट भविष्य में सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार इमरान ख़ान दो दिनों के बाद रेयाज़ की यात्रा पर जाने वाले हैं।  इस प्रकार पाकिस्तान की सत्ता संभालने के बाद इमरान ख़ान की सऊदी अरब की यह दूसरी यात्रा होगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान एेसी स्थिति में सऊदी अरब की पुनः यात्रा करने जा रहे हैं कि जब इस देश की सरकार ने एलान किया है कि उसको अपनी आर्थिक समस्या के समाधान के लिए कम से कम 15 अरब डाॅलर की आवश्यकता है।  पाकिस्तान का कहना है कि यह पैसा मित्र देशों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा सकता है।

दूसरी ओर पाकिस्तना के वित्तमंत्री ने कहा है कि देश की आर्थिक संकट के समाधान के लिए हमें आईएमएफ से लोन लेना पड़ेगा।  असद उमर ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले 30 वर्षों के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 13 बार क़र्ज़ लिया है।  उन्होंने कहा कि इस बार यदि आईएमएफ से लोन मिल जाता है तो फिर दूसरे देशों से क़र्ज़ लेने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी।