नाटो अमरीकी हितों की ओर झुकाव रखता हैः फ्रांस
फ़्रांस के भूतपूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए नाटो पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
फ्रांस के भूतपूर्व प्रधानमंत्री "डोमिनिक डी विलिपां" ने कहा है कि यूरोप को चाहिए कि वह नाटो से अलग अपनी सुरक्षा के बारे में सोचे। उन्होंने कहा कि नाटो के हित अमरीकी हितों से निकट हैं एेसे में यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए अलग से सोचना होगा।
अपने साक्षात्कार में फ़्रांस के भूतपूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के बारे में नाटो से अलग रहकर इसलिए सोचना चाहिए क्योंकि नाटो, एेसा संगठन है जो व्यवहारिक रूप में अमरीकी हितों को सर्वोपरि रखता है। डोमिनिक डी विलिपां का कहना था कि हमारे और अमरीका के हित समान नहीं हैं।
फ्रांस के भूतपूर्व प्रधानमंत्री "डोमिनिक डी विलिपां" का यह बयान फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रा के उस वक्तव्य के बाद आया है जिसमें उन्होंने यूरोपियों को अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से अलग सेना के गठन की बात कही है। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे आपत्तिजनक बताया है।