शिकागो हॉस्पिटल में अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत कई घायल
(last modified Tue, 20 Nov 2018 04:49:20 GMT )
Nov २०, २०१८ १०:१९ Asia/Kolkata
  • शिकागो हॉस्पिटल में अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत कई घायल

अमेरिका के शिकागो में एक अस्पताल में अंधाधुंध फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

अस्पताल में होने वाली इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलीबारी की यह घटना, शिकागो के दक्षिणी भाग के मर्सी हॉस्पिटल में हुई।

बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक पुलिस ऑफिसर घायल हो गया जिसकी हालत नाजुक बताई गई है।  गोलीबार की इस घटना में हॉस्पिटल का एक स्टाफ भी घायल हो गया।शिकागो के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अंधाधुंध फायरिंग करने वाले शख्स को मार दिया गया।  सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।  मर्सी हॉस्पिटल को खाली करा लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाओं में प्रतिवर्ष हज़ारों लोग मारे जाते हैं।  अमरीकी सरकार पर वहां की शक्तिशाली हथियार लाॅबी के दबाव के कारण वह हथियारों को नियंत्रित करने के बारे में गंभीरता से कोई क़ानून बनाने में असमर्थ है।