पाकिस्तान की ओर से अमरीका की आलोचना का क्रम जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70127-पाकिस्तान_की_ओर_से_अमरीका_की_आलोचना_का_क्रम_जारी
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमरीकी राष्ट्रपति के बयान की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१८ १५:२७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान की ओर से अमरीका की आलोचना का क्रम जारी

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमरीकी राष्ट्रपति के बयान की कड़ी आलोचना की है।

मुहम्मद फ़ैसल ने गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से पाकिस्तान के अनादर का जो जवाब दिया है वह उन्हें आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध की वास्तविकताओं को समझाने के लिए है। उन्होंने वाॅशिंग्टन और इस्लामाबाद के बीच हालिया तनाव के बारे में कहा कि ट्रम्प का यह दावा कि पाकिस्तान ने अलक़ायदा से लड़ाई में अमरीका की कोई मदद नहीं की है और केवल अरबों डाॅलर हासिल किए हैं, पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने यह बता कर कि आतंकवाद के विरुद्ध कथित युद्ध में पाकिस्तान को बहुत अधिक हानि हुई है, ट्रम्प को इस युद्ध की वास्तविकताओं से अवगत कराया है।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले ट्वीट किया था कि अलक़ायदा का सरग़ना उसामा बिन लादेन की गिरफ़्तारी के लिए अमरीका ने पाकिस्तान को अरबों डाॅलर दिए थे लेकिन पाकिस्तानियों ने अमरीका से यह बात छिपाई कि वह पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है। उनके इस बयान की पाकिस्तान के अनेक उच्चाधिकारियों ने कड़ी आलोचना की है। (HN)