अमरीका, गनकल्चर की 52 लोग भेंट चढ़े
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70571-अमरीका_गनकल्चर_की_52_लोग_भेंट_चढ़े
अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ायरिंग की घटनाओं में 52 लोग हताहत व घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१८ १९:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीका, गनकल्चर की 52 लोग भेंट चढ़े

अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ायरिंग की घटनाओं में 52 लोग हताहत व घायल हो गये।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में गन वाइलेंस आर्काइव ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ायरिंग की 59 घटनाएं हुई जिनमें 11 लोग हताहत और 41 अन्य घायल हो गये।

गन वाइलेंस आर्काइव की रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़ायरिंग की अधिकतर घटनाएं जार्जिया, वर्जिनिया और टेन्सी राज्यों में हुईं।

ख़बरों में यह भी कहा गया है कि पिछले 48 घंटे में अमरीका के विभिन्न राज्यों में 149 घटनाएं दर्ज की गयीं जिनमें 26 लोग हताहत और 76 अन्य घायल हुए हैं।

अमरीकी कांग्रेस में हथियार निर्माण करने वाली कंपनियों के प्रभाव के कारण अमरीका में स्वतंत्रतापूर्वक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध का क़ानून मंज़ूर नहीं हो पा रहा है जबकि वर्तमान अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प स्वयं भी गनकल्चर के समर्थन में हैं।(AK)