बिन सलमान के हत्यारा होने में कोई संदेह नहीः निकी हेली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70728-बिन_सलमान_के_हत्यारा_होने_में_कोई_संदेह_नहीः_निकी_हेली
ट्रम्प की क़रीबी माने जाने वाली और संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की प्रतिनिधि निकी हेली ने ट्रम्प के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें ट्रम्प ने बिन सलमान का समर्थन करते रहने का एलान किया है। हेली ने कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सऊदी युवराज हत्या के ज़िम्मेदार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०१८ ११:२७ Asia/Kolkata
  • बिन सलमान के हत्यारा होने में कोई संदेह नहीः निकी हेली

ट्रम्प की क़रीबी माने जाने वाली और संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की प्रतिनिधि निकी हेली ने ट्रम्प के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें ट्रम्प ने बिन सलमान का समर्थन करते रहने का एलान किया है। हेली ने कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सऊदी युवराज हत्या के ज़िम्मेदार हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिकी की त्यागपत्र दे चुकी प्रतिनिधि निकी हेली ने डोनल्ड ट्रम्प द्वारा बिन सलमान का समर्थन किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस बात में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है कि आले सऊद सरकार और सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ही वरिष्ठ पत्रकार ख़ाशुक़जी की हत्या के ज़िम्मेदार हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में त्यागपत्र दे चुकी अमरीका की स्थायी प्रतिनिधि ने सीएनएन से बात करते हुए अंततः इस बात को स्वीकार किया है कि सऊदी अरब के सरकार विरोधी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या के लिए सऊदी अरब की सरकार और विशेषकर इस देश के युवराज बिन सलमान ज़िम्मेदार हैं। याद रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका के प्रतिनिधि पद से इस्तीफ़ा देने के बाद निकी हेली का यह पहला बयान है।

उल्लेखनीय है कि जमाल ख़ाशुक़जी, सऊदी अरब की सरकार विशेष कर इस देश के युवराज मोहम्मद बिन सलमान की नीतियों के घोर आलोचक थे और इसी लिए सऊदी सरकार उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश में थी। दो अक्तूबर को इस्तांबूल स्थित सऊदी कोन्सलेट में जाने के बाद ख़ाशुक़जी लापता हो गए थे और 18 दिन के मौन और हत्या के इन्कार के बाद अंततः सऊदी अरब की सरकार ने विश्व समुदाय के दबाव के चलते यह बात मान ली थी कि ख़ाशुक़जी की हत्या कोनस्लेट के अंदर हुई है लेकिन उसने इस बात पर बल दिया था कि इस हत्या में सरकार का कोई हाथ नहीं है बल्कि कुछ तत्वों ने अपनी मर्ज़ी से यह हत्या की है। (RZ)