अमरीकी विशेष दूत ने की दक्षिण कोरिया के अधिकारियों से भेंट
अमरीका के विशेष दूत ने दक्षिण कोरिया के विदेशमंत्री से भेंट की है।
अमरीका के विशेष राजदूत ने दक्षिण कोरिया के विदेशमंत्री के साथ भेंट के बाद कहा है कि अमरीका और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्राध्यक्षों के बीच आगामी भेंट मुश्किल दिखाई पड़ती है।स्टीफन बेगन ने सियोल में कैंग कुंग वा के साथ मुलाक़ात की। उनकी यह मुलाक़ात आगामी 27 और 28 फरवरी 2019 को अमरीका और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्राध्यक्षों के बीच आगामी भेंट से संबन्धित थी। अमरीकी विशेष दूत ने अपनी मुलाक़ात के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
दूसरी ओर ट्रंप ने कहा है कि मेरे प्रतिनिधि किम जोंग उन के साथ मेरी दूसरी शिखर वार्ता के लिए बहुत ही उपयोगी बैठक करने और वार्ता हेतु समय तथा तारीख पर सहमति बनाने के लिए उत्तर कोरिया से रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह वार्ता 27 और 28 फरवरी को हनोई में होगी। ट्रम्प का कहना था कि मैं राष्ट्राध्यक्ष किम से मिलने और शांति का हाथ बढ़ाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।