ट्रम्प ने की आपातकाल की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में पूरे देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की है।
अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने को लेकर जारी गतिरोध पर ट्रम्प ने अमरीका में आपातकाल लगाने का एलान किया है। आजतक के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय संकट को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। अमरीका और मैक्सिको की सीमा पर बनने वाली इस दीवार के निर्माण का विरोध अमेरिकी संसद में कांग्रेस कर रही थी। अब आपातकाल की घोषणा करके डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड मंजूर कर सकते हैं।
अमेरिका की संसद ही सभी तरह के सरकारी ख़र्चों के लिए वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी देता है। अमेरिकी संसद अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के प्रस्ताव का विरोध कर रही है जिसके कारण ट्रंप और संसद में टकराव चल रहा है। ट्रंप ने पहले कहा था कि मैं राष्ट्रीय आपातकाल पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैक्सिको के साथ अमेरिकी सीमा पर ड्रग्स, गैंग, मानव तस्करी और प्रवासियों के आक्रमण को रोकने के लिए यह दीवार काफी जरूरी है। ट्रम्प के अनुसार हम अपनी दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं इसलिए हम राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने जा रहे हैं और हमें यह करना ही होगा।
दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति के इस क़दम को लेकर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया आई है। डेमोक्रेट्स ने कहा कि वह ट्रंम्प के इस क़दम को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी जाएगी। सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चक शूमर और हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करना एक निरर्थक और कानूनविहीन कार्य है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति पद की शक्ति का घोर दुरुपयोग है। विपक्ष ने कहा है कि यह ट्रंम्प का हताशा भरा क़दम है। विपक्ष की इस प्रतिक्रिया पर सैंडर्स ने कहा कि हम हर प्रकार की क़ानूनी चुनौती के लिए तैयार हैं। सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प अपना काम कर रहे हैं और कांग्रेस को अपना काम करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि लगभग 200 मील लंबी इस दीवार के निर्माण के लिए ट्रंप ने अमेरिकी संसद से 5 बिलियन डॉलर की मांग की थी। संसद से उन्हें केवल 1.3 बिलियन डॉलर का ही फंड मिला था जिससे ट्रंप नाखुश थे।