राष्ट्रसंघ भारत तथा पाकिस्तान मामले में हस्तक्षेप करेः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i72874-राष्ट्रसंघ_भारत_तथा_पाकिस्तान_मामले_में_हस्तक्षेप_करेः_पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने राष्ट्रसंघ से भारत तथा पाकिस्तान मामले में हस्तक्षेप का आह्वान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०१९ ०९:५१ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ भारत तथा पाकिस्तान मामले में हस्तक्षेप करेः पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने राष्ट्रसंघ से भारत तथा पाकिस्तान मामले में हस्तक्षेप का आह्वान किया है।

शाह महमूद क़ुरैशी ने राष्ट्रसंघ को पत्र भेजकर उससे अनुरोध किया है कि वे भारत तथा पाकिस्तान के मामले में हस्तक्षेप करे।  पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस को पत्र भेजकर भारत की ओर से पाकिस्तान पर लगाए जाने वाले आरोप का उल्लेख किया है।  महमूद क़ुरैशी ने अपने पत्र में लिखा है कि नई दिल्ली बिना किसी साक्ष्य के कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामाबाद पर डाल रही है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की सरकार वहां के आगामी चुनावों में लाभ उठाने के लिए इस प्रकार की बातों का दोष पाकिस्तान पर मढ़ रही है।

ज्ञात रहे कि भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में भारत के 44 सैनिक मारे गए थे।  भारत ने पाकिस्तान पर इस आतंकवादी हमले का हाथ होने की बात कही है।