पाकिस्तान और अमरीकी सैन्य अधिकारियों के बीच भेंटवार्ता
अमरीका तथा पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अफ़ग़ानिस्तान के विषय पर परस्पर वार्ता की है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अमरीकी सेना के प्रमुख से अफ़ग़ानिस्तान में जारी अशांति और युद्ध के बारे में बातचीत की है। जनरल केंट मेकेन्ज़ी ने एक शिष्टमण्डल के साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर बाजवा से रावलपिंडी में भेंटवार्ता की जिसमें अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। हालिया महीनों के दौरान अमरीकी अधिकारियों की पाकिस्तान यात्राओं में वृद्धि इस स्थिति में हो रही है कि जब ट्रम्प प्रशासन अफ़ग़ानिस्तान युद्ध की दलदल से निकलने की पूरी कोशिश कर रहा है जबकि उसे इसमें कोई सफलता नहीं मिल पा रही है।
इसी बीच काबुल सरकार जो अपने देश के संदर्भ में अमरीकी क्रियाकलापों से सहमत नहीं दिखाई देती उसका यह मानना है कि पाकिस्तान की सरकार ने व्यर्थ ही अफ़ग़ानिस्तान के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप की नीति अपना रखी है।