पाकिस्तान में बम विस्फोट 8 हताहत, कई घायल
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के केन्द्रीय नगर कोयटा में बम का एक धमाका हुआ जिसमें आठ व्यक्ति हताहत हो गये।
सहर टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह को कोयटा के पूर्वी क्षेत्र में विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम सात व्यक्ति घायल भी हो गये और घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है जबकि कुछ सूत्रों ने बताया है कि दसियों व्यक्ति घायल हुए हैं।
इस आतंकवादी हमले में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने घटना स्थल का परिवेष्टन कर लिया है। अभी तक किसी भी व्यक्ति या गुट ने इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
ज्ञात रहे कि वैसे तो पूरे पाकिस्तान में अशांति और बम विस्फोट की घटनायें होती रहती हैं परंतु पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में जमाअतुल अहरार, सिपाहे सहाबा और लश्करे झंगवी जैसे आतंकवादी गुट सक्रिय हैं। MM