ट्रम्प पर महाभियोग के लिए अमरीका के 130 नगरों में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76265-ट्रम्प_पर_महाभियोग_के_लिए_अमरीका_के_130_नगरों_में_प्रदर्शन
अमरीका के 130 नगरों के लोगों ने प्रदर्शन करके ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग चलाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१९ १३:४२ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प पर महाभियोग के लिए अमरीका के 130 नगरों में प्रदर्शन

अमरीका के 130 नगरों के लोगों ने प्रदर्शन करके ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग चलाने की मांग की है।

अमरीका के 130 नगरों में विभिन्न गुटों ने शनिवार को डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के विरोध में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किये।  प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन प्रदर्शनों का उद्देश्य, ट्रम्प की नीतियों की आलोचना करते हुए उनके विरुद्ध महाभियोग चलाने की मांग करना है।  "ट्रम्प पर महाभियोग चलाओ" नामक वेबसाइट ने इस संदर्भ में कहा है कि ट्रम्प द्वारा अमरीकी समाज और अन्य समाजों से दुरुपयोग के कारण कांग्रेस को इस बारे में कार्यवाही करनी चाहिए।

अमरीका में ट्रम्प के विरुद्ध जन प्रदर्शनों का क्रम इस स्थिति में जारी है कि जब अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच करने वाले राबर्ट मूलर की रिपोर्ट इस बारे में प्रकाशित हो चुकी है जिसके बाद ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग चलाने की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।