उत्तरी कोरियाः अमरीकी प्रतिबंधों के आगे हरगिज़ नहीं झुकेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76584-उत्तरी_कोरियाः_अमरीकी_प्रतिबंधों_के_आगे_हरगिज़_नहीं_झुकेंगे
उत्तरी कोरिया ने कहा है कि वह अमरीकी प्रतिबंधों के आगे घुटने टेकने वाला नहीं है। बुधवार को जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि इस देश के शासक किम जोंग उन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बीच पत्रों का आदान प्रदान तो हुआ लेकिन अमरीका के संबंध में उत्तरी कोरिया को अब भी अविश्वास है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१९ १४:५९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरियाः अमरीकी प्रतिबंधों के आगे हरगिज़ नहीं झुकेंगे

उत्तरी कोरिया ने कहा है कि वह अमरीकी प्रतिबंधों के आगे घुटने टेकने वाला नहीं है। बुधवार को जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि इस देश के शासक किम जोंग उन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बीच पत्रों का आदान प्रदान तो हुआ लेकिन अमरीका के संबंध में उत्तरी कोरिया को अब भी अविश्वास है।

उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यदि कोई भी हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला करता है तो हम अपनी रक्षा में ठोस कार्यवाही करने से नहीं हिचकिचाएंगे।

बयान में कहा गया है कि अमरीका लगातार उत्तरी कोरिया से दुशमनी का बर्ताव कर रहा है। बयान में अमरीका की उन रिपोर्टों का हवाला दिया गया है जिनमें उत्तरी करिया में मानव तस्करी और धार्मिक दमन की नीतियों का उल्लेख है।

उत्तरी कोरिया के बयान में कहा गया है कि इन घटनाओं से पता चलता है कि प्रतिबंधों से उत्तरी कोरिया को घुटने टेकने पर मजबूर करने का सपना अमरीका आज भी देख रहा है मगर उत्तरी कोरिया एसा देश नहीं है कि प्रतिबंधों के आगे झुक जाएगा।