अमेरिकी अदालत का फ़ैसला, ट्रम्प संविधान विरोधी
अमेरिकी अदालत ने राष्ट्रपति ट्रम्प को देश के संविधान के उल्लंघन का दोषी क़रार दिया दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका के “कोर्ट ऑफ़ अपीलज़” ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को संविधान का उल्लंघन का दोषी क़रार दिया है। अदालत ने ट्विटर उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करने से संबंधित ट्रम्प के क़दम को भेदभावपूर्ण बताया है। न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से निर्णय दिया कि डोनल्ड ट्रम्प को यह अधिकार नहीं है कि वह ट्वीटर पर उनको फ़ॉलो करने यूज़र्स को रोक सकें। इससे पहले अमेरिका की ही एक निचली अदालत ने भी ट्वीटर उपयोगकर्ताओं को ट्रम्प द्वारा ब्लॉक करने से संबंधित ट्रम्प के क़दम को भेदभावपूर्ण क़रार दिया था।
उल्लेखनीय है कि डोनल्ड ट्रम्प एकमात्र ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन्हें न केवल अमेरिकी जनता, अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, देशों, मानवाधिकार संगठनों बल्कि उनके अपने सहयोगियों ने भी दिमाग़ से पैदल व्यक्ति बताते हुए उनसे अपने मानसिक निरीक्षण की अपील की थी। (RZ)