उत्तरी कोरिया हुआ नए अमरीकी प्रतिबंधो का शिकार
Sep १४, २०१९ ०४:५६ Asia/Kolkata
अमरीका ने उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों को जारी रखते हुए वहां के तीन साइबर ग्रुप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं।
अमरीकी वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि उत्तरी कोरिया के तीन साइबर ग्रुपों Lazarus, Blunorov, Andaryl को प्रतिबंधित किया जाता है।
शुक्रवार को एक बयान जारी करके अमरीकी वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि विधवंसक कार्यवाहियों में लिप्त होने के कारण इन तीन साइबर ग्रुपों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अमरीका का दावा है कि यह साइबर ग्रुप, देश के संवेदनशील इन्फ्रास्टकचर को नुक़सान पहुंचाने के लिए गतिविधियां कर रहे थे। उत्तरी कोरिया ने सदैव ही इस अमरीकी दावे का खण्डन किया है कि वह वाशिंग्टन के विरुद्ध साइबर हमला कर रहा है।
टैग्स