अफगानिस्तान में आतंकवादी हमला, 28 हताहत व घायल
अफगानिस्तान में एक बम धमाके में 28 लोग हताहत और घायल हो गये हैं।
अफ़गानिस्तान के लेगमान प्रान्त में एक कार बम धमाके में दो लोग मारे गये और 26 अन्य घायल हो गयचे।
अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने बताया है कि बुधवार प्रातः छे बजे लेगमान प्रान्त के अलीशंग ज़िले के एक पुलिस स्टेशन और स्कूल के निकट कार बम धमाका हुआ जिसमें 2 पुलिस कर्मी मारे गये और 20 छात्रों सहित 26 लोग घायल हो गये।
गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि कुछ घायलों की दशा गंभीर है जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।
अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है किंतु अफगानिस्तान में इस प्रकार के हमले प्रायः तालिबान करते हैं जिनसे अमरीका शांति समझौता करने का प्रयास कर रहा है।
अमरीका ने वर्षों पहले अफगानिस्तान में शांति स्थापना और आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध के बहाने हमला किया था किंतु अमरीका की उपस्थिति के बाद से अफगानिस्तान में हिंसा व आतंकवाद में निंरतरता के साथ वृद्धि हुई है और अब अमरीका, तालिबान के साथ शांति वार्ता कर रहा है। (Q.A.)