श्रीलंका, राष्ट्रपति चुनाव में गोताबेया राजपक्षे की जीत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81409-श्रीलंका_राष्ट्रपति_चुनाव_में_गोताबेया_राजपक्षे_की_जीत
श्रीलंका पोडुजाना पेरमुना के उम्मीदवार गोताबेया राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज की है। उन्हें 53 से 54 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं, न्यू डेमोक्रेटिक फ्रंट के साजित प्रेमदासा दूसरे स्थान पर हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov १७, २०१९ ११:४४ Asia/Kolkata
  • श्रीलंका, राष्ट्रपति चुनाव में गोताबेया राजपक्षे की जीत

श्रीलंका पोडुजाना पेरमुना के उम्मीदवार गोताबेया राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज की है। उन्हें 53 से 54 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं, न्यू डेमोक्रेटिक फ्रंट के साजित प्रेमदासा दूसरे स्थान पर हैं।

चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिय ने बताया कि 1.59 करोड़ मतदाताओं के लिए देशभर में 12845 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं के बावजूद 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस बार चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए 32 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसलिए मतपत्र 26 इंच का था, जो अब तक के चुनावों में सबसे लंबा है।

पश्चिम श्रीलंका में एक जगह कुछ अज्ञात लोगों ने मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं को ले जा रही दो बसों पर पथराव के बाद गोलीबारी की। पथराव से बसों के शीशे टूट गए। चुनाव में छिटपुट हिंसा के 69 मामले दर्ज किए गए हैं। श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

देश में ईस्टर हमले के बाद पहला चुनाव होने के कारण सुरक्षा काफ़ी कड़ी कर दी गई है। (AK)