जर्मनी के दक्षिणपंथी दे रहे हैं लोगों को सैन्य प्रशिक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82015-जर्मनी_के_दक्षिणपंथी_दे_रहे_हैं_लोगों_को_सैन्य_प्रशिक्षण
संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि जर्मनी में दक्षिणपंथी गोपनीय ढंग से आम लोगों को सैन्य प्रशिश्रण दे रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१९ १५:०० Asia/Kolkata
  • जर्मनी के दक्षिणपंथी दे रहे हैं लोगों को सैन्य प्रशिक्षण

संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि जर्मनी में दक्षिणपंथी गोपनीय ढंग से आम लोगों को सैन्य प्रशिश्रण दे रहे हैं।

जर्मनी में दक्षिणीपंथी, आम लोगों को छिपकर मिलिट्री ट्रेनिंग दे रहे हैं।  गार्डियन समाचारपत्र ने शनिवार को जर्मन के टेलिविज़न चैनेल एआरडी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि दक्षिणी जर्मनी के  Maßbach मासबाक नगर में  ग़ैर क़ानूनी ढंग से आम लोगों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  एआरडी चैनेल पर दिखाया गया है कि कुछ लोगों का एक गुट सैनिकों की ड्रेस में एक क्षेत्र में गतिविधियां कर रहे हैं।  यूनिटर नामके इस गुट के लोग, सैनिकों की एक खाली पड़ी छावनी में छिपकर लोगों को सैन्य प्रशिक्षण दे रहे हैं।  इस गुट के प्रमुख का कहना है कि सैन्य प्रशिक्षण देने का उद्देश्य, जर्मनी की व्यवस्था के धराशाई होने की स्थिति में समानांतर स्ट्रक्चर तैयार करना है।  यह गुट जर्मन चांसलर मर्केल द्वारा सन 2015 में पलायनकर्ताओं को स्वीकार करने के बाद इस गुट की गतिविधियां बहुत तेज़ी से बढ़ी हैं।

ज्ञात रहे कि जर्मनी में दक्षिणपंथा का ख़तरा काफ़ी पहले से सिर उठा चुका है जो इस देश की सेना तक पहुंच चुका है।  इसी बीच जर्मनी सहित यूरोप में उभरते दक्षिणपंथ का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है।