उत्तरी कोरिया के नेता के साथ मेेरे अच्छे संबन्ध हैंः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82016-उत्तरी_कोरिया_के_नेता_के_साथ_मेेरे_अच्छे_संबन्ध_हैंः_ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के नेता के साथ मेेरे संबन्ध बहुत अच्छे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१९ १५:३९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के नेता के साथ मेेरे अच्छे संबन्ध हैंः ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के नेता के साथ मेेरे संबन्ध बहुत अच्छे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति ने बताया है कि उत्तरी कोरिया के नेता के साथ उनके संबन्ध बहुत ही अच्छे और सौहार्दपूर्ण हैं।  ट्रम्प ने कहा कि मैं नहीं सोचता कि अब जबकि चुनाव सिर पर है कोई शत्रुतापूर्व कार्यवाही की जाएगी।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार की रात पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंगऊन के साथ मेरे मैत्रीपूर्ण संबन्ध हैं अब अगर उत्तरी कोरिया यदि कोई शत्रुतापूर्ण कार्यवाही करता है तो इससे मुझको आश्चर्य होगा।  ट्रम्प ने कहा कि उत्तरी कोरिया के नेता को पता है कि अब अमरीका में चनुाव सिर पर हैं।  उन्होंने कहा कि मैं नहीं सोचता कि वे इसमे हस्तक्षेप करेंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का यह बयान इस स्थिति में सामने आया है कि जब संयुक्त राष्ट्रसंघ में उत्तरी कोरिया के प्रतिनिधि ने शनिवार 7 दिसंबर को अमरीका की ओर से वार्ता के प्रस्ताव को रद्द कर दिया।  इसी बीच उत्तरी कोरिया की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में रविवार को बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने सोहाए उपग्रह परीक्षण स्थल से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किया है।