उत्तरी कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82186-उत्तरी_कोरिया_ने_फिर_किया_मिसाइल_परीक्षण
संचारिक माध्यमों ने उत्तरी कोरिया द्वारा एक नए मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०१९ ११:४१ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण

संचारिक माध्यमों ने उत्तरी कोरिया द्वारा एक नए मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी है।

दक्षिणी कोरिया की समाचार एजेन्सी यून्हाप की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया ने शनिवार को एक नए मिसाइल का परीक्षण किया है।  उत्तरी कोरिया के इस नए परीक्षण के बारे में अभी विस्तार से कुछ जानकारी नहीं मिली है।  इससे पहले पिछले सप्ताह भी उत्तरी कोरिया ने एक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था जिसपर अमरीका ने उसे कड़ा संदेश दिया था।

पियुंगयांग हमेशा से कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका की सैन्य उपस्थिति का विरोध करता आया है।  उत्तरी कोरिया ने अमरीका को 2019 कें अत तक का समय दे रखा है ताकि वे इस समय तक उत्तरी कोरिया के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को हटाकर ईमानदारी के साथ वार्ता की मेज़ पर आए अन्यथा हर प्रकार के जवाब के लिए तैयार रहे।